चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, खेलने के दौरान चार बच्चे जिंदा जले, मचा कोहराम*

*चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, खेलने के दौरान चार बच्चे जिंदा जले, मचा कोहराम*

*चाईबासा :* पश्चिमी सिंहभूम के गीतिलिपी गांव में दिल दहनाने वाली घटना सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित गीतिलिपी गांव के एक घर में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गये।

सोमवार की सुबह चार बच्चे घर के अंदर पुआल में खेल रहे थे। इसी दौरान पुआल में आग लग गई और बच्चे जिंदा जल गये। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और बच्चों के शव को घर के अंदर से निकाल लिया और आग पर काबू पर लिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित