चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का पैर फिसला, चपेट में आने से दर्दनाक मौत*

*चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का पैर फिसला, चपेट में आने से दर्दनाक मौत*

*लातेहार :* के हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मेला देखकर लौट रहा था। मृतक की पहचान छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरू पंचायत के चहल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आरपीएफ को घटना की सूचना रात करीब एक बजे मिली। इसके बाद जीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई