आगामी होली पर्व के मद्देनजर आज दिनांक 10/3/25 को सहायक आयुक्त उत्पाद महोदया,पूर्वी सिंहभूम एवं अनुमंडल पदाधिकारी महोदय, घाटशिला के निदेशानुसार बरसोल थाना के सहयोग से लूगहरा एवं लोधनबनी में उत्पाद छापामारी किया गया।छापामारी के क्रम में करीब 3200 kg अवैध चुलाई योग्य जावा महुआ नष्ट किया गया और करीब 150 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब जब्त किया गया।
छापामारी में अवर निरीक्षक उत्पाद सुप्रभात दत्ता ,अवर निरीक्षक उत्पाद मो.गुफरान, पु.अ.नि सिकंदर यादव स दल बल एवं गृह रक्षक शामिल रहे। सघन छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी।






