सीएम हेमंत सोरेन से मिले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, झाऱखंड में सिनेमा की संभावनाओं पर की चर्चा
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज लोकसभा सांसद और भारतीय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने झारखंड राज्य में फिल्मों के निर्माण एवं शूटिंग की संभावनाएं, स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने समेत कई विषयों पर चर्चा की।






