Bokaro: एसडीओ ने चंद्रपुरा में ओवरलोड 7 हाइवा किए जब्त

Bokaro बोकारो : बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने वाहनों पर ओवरलोडिंग के खिलाफ बुधवार को छापेमारी चलाया. उन्होंने चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट व बीटीपीएस से छाई ढुलाई में लगे 7 ओवरलोड हाइवा को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. चंद्रपुरा व जरीडीह थाने की पुलिस हाइवा को थाने ले गई. छापेमारी अभियान में चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. एसडीओ ने बताया कि हाइवा पर क्षमता से अधिक छाई लोड परिवहन करने से सड़कों पर पड़े पैमाने पर प्रदूषण फैल रहा है. वहीं, सड़कें भी खराब हो रही हैं. प्रदूषण के करण उधर से गुजरने वाले राहगीरों को भारी कठिनायों का सामना करना पड़ता. आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मापदंडों का उल्लंघन करने पर हाइवा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई