लापता युवक का शव बुचा ओपा डैम में मिला
चान्हो : बुचा ओपा डैम से बुधवार को पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान कुड़ के लापुर निवासी जुनैद कुरैशी के रूप में की गयी। बताया गया कि जुनैद कुरैशी पिता अख्तर कुरैशी दो मार्च से घर से लापता था। बुधवार की सुबह बुचा ओपा डैम में किसी ने पानी के ऊपर शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।






