जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत ठोस अवशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए सोर्स सेग्रीगेशन एवं प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए सभी होल्डिंगधारियों को नीला एवं हरा डस्टबिन वितरण किया जा रहा है।
साथ ही आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि अपने घरों से निकलने वाले कूड़े का स्रोत पृथक्करण कर गीला कूड़ा हरा डस्टबिन एवं सूखा कूड़ा नीला डस्टबिन में एकत्रित करें व जुगसलाई नगर परिषद द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज का भुगतान करते हुए जुगसलाई नगर परिषद द्वारा अधिकृत घर-घर अपशिष्ट संग्रहण वाहन के हरा एवं नीला कंपार्टमेंट में दें।
गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, घरेलू खतरनाक, सैनिटरी वेस्ट, ई वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट, गुल (कोयला अपशिष्ट) मिट्टी आदि को किसी भी परिस्थिति में एक साथ ना मिलाए, कूड़े को किसी भी दशा में यत्र तत्र, नदी, नाला/नाली, सड़क अथवा खुले स्थान में ना फेंके और ना ही जलाए। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
किसी भी नागरिक को घर-घर अवशिष्ट संग्रहण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव हो तो टोल फ्री नंबर 18008899518 पर सम्पर्क कर सकते है।






