नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
चान्हो : पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी गोपी राम रौतिया को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार वह मांडर के गुड़गुड़जाड़ी गांव का रहने वाला है। गोपी राम रौतिया पिता अकलू राम के विरुद्ध नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप को लेकर आठ महीने पहले चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।






