5 लोगों पर बिजली चोरी का केस, लगा जुर्माना
रांची : जिले के चान्हो बिजली विभाग की ओर से मंगलवार को अवैध बिजली के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पतरातू और पाटुक बाजोटोली में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन पर कुल मिलाकर लगभग पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। विभाग की ओर से पाटूक के राम लखन महतो, अजीत कुमार, नारायण प्रजापति तथा पतरातू के गोवर्धन महतो और शिवनारायण महतो अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। राम लखन महतो पर 12100, अजीत कुमार पर 7550, नारायण प्रजापति पर 7550, गोवर्धन महतो और शिवनारायण महतो पर 12100-12100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।






