झारखंड: उग्रवादियों के दो गुट आपस में भिड़े, गोलीबारी में दो की गयी जान, सर्चिंग के दौरान मिले हथियार और कारतूस..
झारखंड में उग्रवादियों से जुड़ी एक अहम खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि पश्चिम सिंहभूम जिले में पीएलएफआई उग्रवादी संगठनों में दरार आ गया है। उग्रवादी के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। इस घटना में एक गुट ने दूसरे गुट के दो उग्रवादी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चाईबासा जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र के फुलझरी नदी के पास ये गोलीबारी हुई है, जहां दो उग्रवादी की जान चली गयी। मारे गये उग्रवादियोंका नाम परवेल और आशिक तांती है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों उग्रवादियों के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आपसी प्रतिद्वन्द में इन दोनों की जा गयी है। सर्चिंग के दौरान पुलिस को घटना स्थल से एक देशी पिस्टल मैंगजीन सहित, पिस्टल की एक जिंदा गोली, जिसपर 7.65 KF लिखा हुआ, 12 बोर की 2 जिंदा गोली, मोबाइल 3 पीस, पीएलएफआई का लेवी रसीद, एक काला रंग का बैग, 402 रुपये नगद एवं अन्य आवश्यक समाग्री बरामद किया है।
सत्यापन के क्रम में दोंनो का शवों की पहचान जिसमें परबेल सांडी पूर्ति, ग्राम बारी माईलडीह, थाना बंदगांव, आशिक तांती उर्फ गुलटु उम्र करीब 28 वर्ष पिता स्व. गनेश तांती, ग्राम मुरुमबुस, थाना बन्दगांव, जिला पश्चिमी सिहभूम के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीएलएफआई उग्रवादी संगठन से कुछ लोग हटकर अलग गुट बनाने में लगे थे। इसी को लेकर संगठन के भीतर ही विवाद हुआ। जिसके बाद दो उग्रवादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के अनुसार रात्रि में बंदगांव थाना को सूचना प्राप्त हुई कि फुलझरी नदी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मृत अवस्था में देखा गया था।






