जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रेस प्रवक्ता श्री आकाश शाह मनोनीत हुए.

जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रेस प्रवक्ता श्री आकाश शाह मनोनीत हुए.

जमशेदुपर। जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने उलीडीह रामकृष्ण कॉलोनी निवासी आकाश शाह को जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रेस प्रवक्ता मनोनीत किया है. श्री श्रीवास्तव ने आज मनोनयन पत्र जारी कर इसकी औपचारिक घोषणा की.

श्री श्रीवास्तव ने बताया की श्री आकाश शाह पूर्व में भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं. साथ ही वे जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक सरयू राय के तत्कालीन व्यावसायिक मामलों के विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं. उनके सांगठनिक कार्यों में दक्षता और संगठन में प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रेस प्रवक्ता की महत्वपूर्ण ज़िम्मेवारी सौंपी गई है. बताते चले कि आकाश शाह जमशेदपुर के युवा समाजसेवी है और पेशे से व्यवसायी हैं और राजनीति में विधायक सरयू राय के साथ लंबे समय से सक्रीय है.

श्री आकाश शाह ने अपने मनोनयन के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जद(यू) जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, सहित जद(यू) के वरिय नेताओं का आभार प्रकट किया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई