अर्जक संघ जमशेदपुर का नौवा जिला सम्मेलन सम्पन्न।
आज २ मार्च २०२५ को कुशवाहा भवन साकची में माननीय राम बल्लभ साहु संयुक्त सचिव राष्ट्रीय समिति अर्जक संघ की उपस्थिति में नयी जिला समिति का गठन हुआ। सम्मेलन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र में अर्जक संघ के संगठन,देश की वर्तमान समस्या पर चर्चा हुई । समाज में व्याप्त पाखंड अंधविश्वास पर खुल कर चर्चा हुई। सत्ता शासन अंधविश्वास को बढ़ावा देकर असंवैधानिक काम कर रहा है,अर्जक संघ इसका पुरजोर विरोध करता है। समाज में वैज्ञानिक विचार धारा को जन जन तक पहुंचाना अर्जक संघ का दायित्व है।भूत प्रेत, स्वर्ग नर्क,भाग्य भगवान, पुनर्जन्म तथा आत्मा परमात्मा आदि का तर्क संगत विचार समाज में फैल रहा है। प्रगति धीमी अवश्य है किन्तु वैज्ञानिक बातों को कोई नकार नहीं रहा है।संघ अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा। अंधविश्वासी कर्म काण्ड और पाखंड को छोड़ने के लिए संकल्पित तर्कवादी बनना होगा। चुनाव पर्यवेक्षक मां राम बल्लभ साहु ने नयी समिति का गठन किये।
अध्यक्ष -बनारसी राम
उपाध्यक्ष -रामेश्वर राय यादव
मंत्री -संजय कुमार अधिवक्ता
सहायक मंत्री -श्याम किशोर
कोषाध्यक्ष -विश्राम राम
समिति के सदस्य –
श्रीराम प्रसाद
क्रान्ति प्रकाश
अमरेन्द्र कुमार
राज कुमार यादव
ओमप्रकाश सिंह
प्रमोद सिन्हा
विजय लक्ष्मी कुमारी
आशा देवी
मधु
हरि बालक प्रसाद
गौतम
सुदर्शन सिंह एवं
रविन्द्र शाह।
इसके अलावे मार्ग दर्शक मंडल में निम्नलिखित लोगों को मनोनीत किया गया।
देवनाथ शर्मा, चन्द्र शेखर रजक, अवधेश कुमार, रघुवंश सिंह।
आम सभा की अध्यक्षता मां रघुवंश सिंह मंच संचालन विश्राम राम और धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने की। प्रेषक अध्यक्ष अर्जक संघ जमशेदपुर।






