मेड़िया गांव में माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन के निर्देश पर 100 केबी का नया ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
मुसाबनी प्रखंड: मेड़िया पंचायत अंतर्गत मेडिया गांव में 100 केबी का नया ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन।
मेड़िया गांव में पहले 63 केबी का ट्रांसफार्मर लगा था।
लोड ज्यादा होने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है।
ग्रामीणों द्वारा माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी से 100 केबी ट्रांसफार्मर का मांग रखा था।
माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन के निर्देश पर 100 कवि का ट्रांसफार्मर लग गया।
आज नया ट्रांसफार्मर का प्रखंड संयोजक प्रमुख श्री प्रधान सोरेन के हाथों नारियल फोड़ कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
मौके पर ग्राम प्रधान प्रसेनजीत हांसदा प्रखंड संयोजक सदस्य सोमाय सोरेन , गौरांग महाली,सोमाय टुडू बिक्रम मुर्मू पंचायत संयोजक विराम मुर्मू ग्रामीण विकास हांसदा मिर्जा हांसदा रमेश किस्कू शिव किस्कू शंकर किस्कू रघुनाथ किस्कू शाहिद हांसदा सागर मुर्मू विकी मार्डी रोहित मुर्मू दिनेश हांसदा मंगल सोरेन आदि मौजूद थे।






