हर हर महादेव,बोल बम का नारा है, बाबा भोलेनाथ हमारा है,
के जयकारों से गूंजा उठा जुगसलाई जमशेदपुर का राम टेकरी रोड पर स्थित श्री राम टेकरी मंदिर।
सुबह से शाम तक भक्तों का आना ओर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर दिन भर पूजा अर्चना करते रहे भक्त जन।शाम को ५ बजे से भोले नाथ का भजन कीर्तन हुआ। जिसमें जमशेदपुर झारखंड की भजन गायिका सुनीता गोविंद भारद्वाज ने भजनों की प्रस्तुति दी। मेरा भोला है भंडारी करता नन्दी की असवारी, किसने सजाया तुझको बाबा, इत्यादि भजन पर महिलाओं द्वारा नृत्य किया। मंदिर के पुजारी द्वारा शाम में आरती श्री बाबा भोलेनाथ की की गई। बाबा भोलेनाथ के साथ भक्तों ने अबीर-गुलाल की होली खेली । भव्य श्रृंगार पुष्पों द्वारा किया गया।






