होटवाग मे सड़क दुर्घटना मे राज्य सभा सांसद महुआ मांझी हुई घायल, वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त,रेफर
लातेहार:सदर थाना क्षेत्र के होटवाग स्थित मां वैष्णवी फ्यूल्स NH 39 सड़क पर बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे राज्य सभा सांसद महुआ मांझी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।महुआ मांझी स्वयं वाहन मे सवार थी।उनका प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल मे कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।इस संबंध मे कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव ने घटना स्थल पर दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जैसा मुझे जानकारी हुई कि उक्त वाहन मे महुआ मांझी बैठी थी।और कुंभ से लौटने के क्रम मे होटवाग मां वैष्णवी फ्यूल्स NH 39 सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।उन्होंने बताया कि हालांकि दुर्घटना मे उन्हें हल्की चोट लगी है।प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया।उन्होंने बताया कि यह घटना अहले सुबह करीब चार बजे की है। वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर हमलोग देखने पहुंचे थे।मौके पर रघुवीर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।दुर्घटना कैसे हुई थी यह स्पष्ट नहीं हो सका।






