राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाने के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड से लगायी गयी गुहार

राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाने के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड से लगायी गयी गुहार

रांची : हरमू, रांची में रहनेवाले सिविल इंजीनियर वेदांत कौस्तव ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से हरमू ग्राउंड के व्यवसायिक और राजनीतिक उपयोग पर रोक लगाने का आग्रह किया है। इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है।

इसमें कहा है कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी राजधानी रांची के सबसे बड़े आवासीय क्षेत्रों में से एक है।

यहां बड़ी आबादी बसती है। इस कॉलोनी का निरंतर विस्तार हो रहा है। इतनी बड़ी कॉलोनी में हरमू चौक के ठीक सामने एक ही खेलकूद का मैदान है। लेकिन इस मैदान का हमेशा से व्यवसायिक कार्यों, प्रदर्शनी, मेले, राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। कई मौके पर यहां महीने भर तक व्यापार के मेले लगे रहते हैं। इन वजहों से इस मैदान का उपयोग न खेलकूद कार्यों में होता है और न ही लोग मॉर्निंग, इवनिंग वॉक में निकल पाते हैं। जब भी यह मैदान खाली रहता है, तो युवा और बच्चे खेलकूद का अभ्यास करते हैं। वे इस मैदान में कई मैच के आयोजन भी करते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई