अपने दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान सिख पंथ के मशहूर कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी किताडिह निवासी सरदार अर्जुन सिंह वालिया के विशेष आमंत्रण पर उनके निवास स्थल पर पहुंचे।इस अवसर पर भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू ने उन्हें झारखंड में तैयार किया गया तसर का अंगवस्त्र जिसमें पिहू प्रिटिंग किया गया था। पहना कर सम्मानित किया। और उन्हें एक हैंडबैग भी भेंट किया। जिसके लिए ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी ने सतबीर सिंह सोमू का धन्यवाद किया।और गुरवाणी विचार भी हुया और संगत के साथ बैठ कर सिमरन भी किया और उनके पहुंचने पर उन्हें मिलने के लिए लोग उत्साहित दिखाई दिए।इस मौके पर डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पंजाबी के एडिटर सरदार गुरदीप सिंह ने ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी से गुरबाणी से संबंधित कुछ सवालों के जवाब प्राप्त किए।इस अवसर पर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, के अलावा अर्जुन सिंह वालिया के परिवार गुरजीत सिंह पिंटू, बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन, गोल्डी सिंह तुग्गड़, जुगसलाई के बाऊ सिंह, गुरदीप सिंह सलूजा, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





