कुलदीप यादव का कहर… पाकिस्तानी टीम हुई ऑलआउट, भारत को जीत के लिए 242 रनों का टारगेट

कुलदीप यादव का कहर… पाकिस्तानी टीम हुई ऑलआउट, भारत को जीत के लिए 242 रनों का टारगेट

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का हाई-प्रोफाइल मुकाबला कुछ ही देर में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 49.4 ओवरों में 241 रन पर ढेर कर दिया. इस तरह रोहित शर्मा की टीम को जीत के लिए 242 रन का टारगेट मिला है. पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 और हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए.

भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीत लेता है तो वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना लेगा. वहीं, पाकिस्तान की टीम का मौजूदा टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बताया कि उनकी टीम में एक बदलाव हुआ. चोटिल फखर जमान की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम उल हक क्रीज पर आए हैं. वहीं, टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ.

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारत ने ग्रुप ए में बांग्लादेश पर छह विकेट की आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. दूसरी ओर, मेजबान पाकिस्तान को कराची में टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार का सामना करना पड़ा. गत चैंपियन पाकिस्तान के लिए ग्रुप ए से सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी होगा. दूसरी ओर, भारत अगर जीतता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।