रांची के 7 थाना प्रभारियों का किया गया ट्रांसफर, यहां देखे लिस्ट किसकी कहां पोस्टिंग हुई*

*रांची के 7 थाना प्रभारियों का किया गया ट्रांसफर, यहां देखे लिस्ट किसकी कहां पोस्टिंग हुई*

*रांची :* के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने राजधानी के 7 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसकी लिस्ट आज ही जारी कर दी गयी है। लिस्ट के अनुसार सदर थाना में रणजीत कुमार सिन्हा को प्रभार दिया गया है। सुखदेव नगर थाना में अभिषेक कुमार को भेजा गया है। इसके अलावा और 5 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें ये नाम शामिल हैं।

जानकारी हो कि हाल ही में रांची एसएसपी ने पिठौरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें लापरवाही मिलने पर थाना प्रभारी गौतन राय को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद अभय कुमार को पिठौरिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह इटकी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के खिलाफ भी अनियमितता की शिकायतें मिली थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें इटकी से हटाकर सुखदेव नगर थाना भेज दिया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।