मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की के हाथों दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया

मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की के हाथों दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया

इटकी 22 फरवरी – दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन इटकी ब्लॉक परिसर में किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की (मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग , झारखण्ड सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि श्री शमशेर आलम (उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग) कार्यक्रम में उपस्थित हुए और अपने हाथों से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण निशुल्क वितरण किया गया । इस शिविर में 40 ट्राइसाइकिल,40 व्हील चेयर,50 वॉकिंग स्टीक, 20 जोड़ी बैसाखी एवं 20 लोगों का कान की मशीन का जांच ,साथ ही सभी दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया , कृत्रिम अंग हेतु नापी किया गया ,ये सहायक उपकरण श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सौजन्य से निशुल्क उपलब्ध कराया गया,शिविर आयोजन कर्ता अफरोज अंसारी (दिव्यांग समाज सेवी), सुधु मुंडा ,जावेद आलम ,सहयोग कर्ता नागेंद्र महतो,संदीप तिर्की,संजय गोप, मनोज उरांव,संदीप तिर्की, का महत्वपूर्ण योगदान रहा,
इस कार्यक्रम में जिला परिषद,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,उप प्रमुख परवेज राजा,मुखिया रमेश महली,श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के डॉ.एच के साहू,सूरज कुमार,दिव्यांग खेल जन्मदाता आफताब आलम,अबू माज अंसारी,झिरगा टाना भगत, पॉलुश तिर्की,रशीद खान, होसे उरांव,रोशन तिग्गा, एवं बहुत सारे समाज सेवी उपस्थित थे,

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।