कन्हैया कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस*

*कन्हैया कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस*

बिहार। विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेस बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद अब रणनीतिक तौर पर भी सटीक काम करने में जुटी है. इसी बानगी कांग्रेस ने कृष्णा अल्लावरू को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बना कर दिखा दिया. अब चर्चा हो रही है कि कांग्रेस कन्हैया कुमार को बिहार विधानसभा का चुनाव लड़वा सकती है. पार्टी इसके लिए प्लानिंग कर रही है। दरअसल, कन्हैया कुमार साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर इलेक्शन लड़े थे। हालांकि, बीजेपी के गिरिराज सिंह से उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कन्हैया कुमार ने सीपीआई का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। तब चर्चा होने लगी कि बिहार में कांग्रेस को युवा चेहरा मिल गया। मगर, कांग्रेस कन्हैया कुमार को बिहार में को रुतबा नहीं दिला पाई। बिहार कांग्रेस के नेताओं में कन्हैया कुमार एर्जेस्ट नहीं कर पाए कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने नार्थ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाया। हालांकि, कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के मनोज तिवारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस पार्टी मन बना चुकी है कि कन्हैया कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में उतारा जाए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।