एसएसजी इंग्लिश स्कूल को आईसीएसई से मिली मान्यता

एसएसजी इंग्लिश स्कूल को आईसीएसई से मिली मान्यता
जमशेदपुर। साकची स्थित एसएसजी इंग्लिश स्कूल को आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) से आधिकारिक एफिलिएशन प्राप्त हो गया है। यह उपलब्धि स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मौसमी, मुख्य सचिव केतन आदेशरा और प्रेसिडेंट रश्मिन रामपारा ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। इस मान्यता से हमें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों को बेहतरीन अवसर देने की प्रेरणा मिलेगी। अब एसएसजी इंग्लिश स्कूल आईसीएसई द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली और शिक्षण विधियों को अपनाएगा, जिससे छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।