इटकी में हवाई फायरिंग के दौरान नाबालिग वेटर की गोली लगने से मौत

इटकी में हवाई फायरिंग के दौरान नाबालिग वेटर की गोली लगने से मौत

इटकी : इटकी के तिलकासुती गांव में एक शादी समारोह में हवाई फायरिंग के दौरान एक 15 साल के नाबालिग वेटर की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की रात हुई थी। पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। वह करमटोली ठाकुरगांव का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के गांव के लोग शादी समारोह स्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद रात से ही गांव में पुलिस बल तैनत कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, रविंद्र का आज रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।