पोटका विधायक संजीव सरदार ने रँकिनी मंदिर सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास
24.95 लाख रुपए की लागत से 51 स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा मंदिर परिसर
मंदिर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा बल” – संजीव सरदार
जमशेदपुर/जादूगोड़ा : पोटका विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख देवस्थान रँकिनी मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 24.95 लाख रुपए की लागत से 51 स्ट्रीट लाइट लगाने का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। विधायक संजीव सरदार ने कहा, “रँकिनी मंदिर के सौंदर्यीकरण से न केवल क्षेत्र की धार्मिक पहचान को बल मिलेगा, बल्कि यह श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।” यह सौंदर्यीकरण कार्य रात्रि के समय मंदिर की भव्यता को और भी बढ़ाएगा, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ अधिक संख्या में आ सकेंगे।
इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख पुजारी अनिल सिंह, धीरेंद्र सिंह, तरुण महापात्र, रामेश्वर सिंह, दिनेश सरदार, और मनोरंजन सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।





