बहरागोड़ाः स्थानांतरित शिक्षक को विद्यालय परिवार ने दी विदाई
बहरागोड़ाःबरसोल : बरसोल के ओड़िया मध्य विद्यालय पांचरुलिया में स्कूल के पूर्व एचएम सुंदशु शेखर मुंडा का स्थानांतरण ग्रेट फोर में प्रमोशन के साथ मध्य विद्यालय दरखुली हो जाने से गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक हेमंत प्रधान ने की. मौके पर प्रधान ने कहा कि सुंदशु शेखर एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिक है. ये बच्चों के साथ हमेशा घुल मिलकर अध्यापन कार्य करते है. इनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा खलेगी.सहायक अध्यापक चंद्र शेखर भोल ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण होना सेवानिवृत होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. कहा कि सुंदशु शेखर अपने सेवाकालीन समय में बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए शिक्षा प्रदान कर एक मिसाल कायम की है. उन्होंने सभी छात्रों के साथ बिना भेदभाव कर अध्यापन कार्य किया. मौके पर सुंदशु शेखर मुंडा ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुझे जो सम्मान दिया उसे जीवन भर याद रखूँगा. मौके पर तापस महंती, बिस्वाजीत डांधपाठ, शक्ति पद दास, प्रदीप कु गिरी, उमा शंकर जेना आदि उपस्थिति थे.





