बाइक-स्कूटी में टक्कर दो घायल, रिम्स रेफर
मांडर : कंदरी स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को बाइक और स्कूटी की टक्कर में बेयासी के कंजगी निवासी नागेंद्र सिंह (27) व मांडर के करकरा की गंगी उरांइन (30) घायल हो गये। दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया। घटना सुबह साढ़े दस बजे की है। नागेंद्र सिंह अपनी बाइक से रांची की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप सड़क में बने कट में मुड़ने के क्रम में स्कूटी में उसके आगे चल रही गंगी उरांइन से टक्कर हो गयी।






