आज दिनांक 18.02.2025 को समय करीब 09:30 बजे पूर्वा० रायडीह थानान्तर्गत ग्राम-पोगरा से पैदल ऊँचडीह की ओर प्रसाद साहु (उम्र 36 वर्ष), पिता स्व०

आज दिनांक 18.02.2025 को समय करीब 09:30 बजे पूर्वा० रायडीह थानान्तर्गत ग्राम-पोगरा से पैदल ऊँचडीह की ओर प्रसाद साहु (उम्र 36 वर्ष), पिता स्व० सालिक साहु अपने बेटी के साथ जाने के क्रम में पोगरा गाँव से करीब डेढ़ कि०मी० दूरी पर डीगरीटाँड़ के पास 02 मोटरसाईकिल से अज्ञात अपराधकर्मी आये तथा प्रसाद साहु के ऊपर धारधार हथियार से हमला कर हत्या की घटना कारित किया गया। इस घटना की महक प्रसाद साहु के साथ जा रही उनकी बेटी द्वारा गाँव जाकर घटना के संबंध में बताया गया।

घटना की सूचना पर तत्काल रायडीह थाना की पुलिस तथा पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कमरमाली, चैनपुर अंचल घटनास्थल पहुँच कर आवश्यक जाँच-पड़ताल किया जा रहा है। मृत्तक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से सभी Forensic/Technical साक्ष्य एकत्रित किया गया है। हत्या का पता लगाने तथा अपराधकर्मी के गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। घटना के कारणों का शीघ्र पता कर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई