चाकुलिया: नगर पंचायत के दिघी गांव के उलडीह टोला में छह माह से जल मीनार खराब, कुआं के भरोसे 13 परिवार

चाकुलिया: नगर पंचायत के दिघी गांव के उलडीह टोला में छह माह से जल मीनार खराब, कुआं के भरोसे 13 परिवार
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के दीघी गांव के उलडीह टोला में छह माह से खराब जल मीनार खराब होने से 13 परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पेयजल के लिए ग्रामीण पुराने कुआं पर आश्रित हैं। ग्रामीण जल मीनार की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। मगर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इसके लिए पहल नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार खराब होने के कारण उन्हें कुआं से पेयजल लेना पड़ रहा है। टोला में लगभग 3.50 लाख की लागत से मां रंकिणी इंटरप्राइजेज द्वारा स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना छह महीना से खराब है। एकमात्र चापाकल भी खराब है। इनकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। ऐसे में टोला में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। लगभग 13 परिवार वर्षों पूर्व निर्मित कुआं पर आश्रित हैं। इस कुआं का पानी भी ग्रामीणों को छानकर पीना पड़ता है। कुआं से ग्रामीणों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिलता है। इस टोला में पाइप लाइन से जलापूर्ति भी नहीं होती है। टोला की सोमवारी सोरेन, पाता मांडी समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण हमें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर पंचायत के कनीय अभियंता रोहित लकड़ा ने कहा कि शीघ्र ही खराब जल मीनार की मरम्मत करवा दी जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।