एससी-एसटी केस के निपटारे के लिए अलग कोर्ट की मांग

एससी-एसटी केस के निपटारे के लिए अलग कोर्ट की मांग
गम्हरिया. मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला-खरसावां महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन कारूवा ने एससी-एसटी केस के निपटारे के लिए अलग कोर्ट की व्यवस्था करने की मांग मुख्यमंत्री से की. उन्होंने कहा कि एससी एसटी अत्याचार अधिनियम के अनुसार इसके जल्द निपटारे के लिए सरकार को विशेष पहल करनी है. इसके लिए अलग से कोर्ट की व्यवस्था होने से प्रत्येक थाने में अलग एससी एसटी मामलों के शिकायत होने पर 60 दिनों के अंदर उसकी जांच पूरी कर 90 दिनों के अंदर ट्रायल के लिए शुरूआत हो पायेगी. इसके लिए सरकार को विशेष पहल करने की जरूरत है, ताकि पीड़ितों को शी़घ्र न्याय मिल सके.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।