आज दिनांक 18 फरवरी 2025 को सीमेंट कामगार यूनियन की ओर से 15 सुत्री मांग पत्र नुवोको प्रबंधन को यूनियन के महासचिव अंबुज कुमार ठाकुर एवं कार्यकारिणी के साथियों के द्वारा सौंपा गया।
प्रबंधन पक्ष से- नुवोको सीमेंट प्लांट के एच.आर हेड राजीव कुमार मिश्रा एवं आई.आर मैनेजर समीर कुमार सिंह उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि जोजोबेरा सीमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूरों का अतिरिक्त भत्ते की बढ़ोतरी एवं अन्य मांगों को लेकर प्रत्येक 4 वर्षों पर एक समझौता प्रबंधन पक्ष के साथ मिलकर किया जाता है।
यह समझौता दिनांक 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुकी है, इसलिए यह मांग पत्र में मांग की गई की यथाशीघ्र मजदूरों के सवालों के हल निकाला जाए ।
आज के इस ज्ञापन सौंपने वाले में – सीमेंट कामगार यूनियन के तरफ से यूनियन के महासचिव अम्बुज कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह , रंजन पांडे , सविता सोरेन , रेनू मुर्मू ,केके तिवारी ,अशोक सिंह, रत्नेश शर्मा, शंभू सिंह एम.एल खत्री, राम सिंह, उपस्थित रहे।






