सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में अध्यनरत कक्षा नवमी की छात्रा आराध्या पाठक सुपुत्री सेल चिरिया क्षेत्र निवासी पिता राजीव पाठक एवं पौत्र दयानन्द पाठक बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक बहुत अच्छी प्रतिभावान विद्यार्थी है ।

डीएवी चिड़िया की छात्रा आराध्या पाठक
बहुमुखी प्रतिभा की धनी

गुवा

सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में अध्यनरत कक्षा नवमी की छात्रा आराध्या पाठक सुपुत्री सेल चिरिया क्षेत्र निवासी पिता राजीव पाठक एवं पौत्र दयानन्द पाठक बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक बहुत अच्छी प्रतिभावान विद्यार्थी है ।
कक्षा एलकेजी से ही डीएवी चिड़िया में अध्यनरत छात्रा आराध्या पाठक ने बीते वर्ष के पूर्व से ले डीएवी विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक व प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में पहचान बना चुकी है । कक्षा अष्टम डीएवी सीएमसी बोर्ड 69 प्रतिशत उतीर्ण कर मेघावी छात्रों में चर्चे में है ।
पूरे अनुशासन से अध्ययन करने के साथ-साथ वह संगीत, चित्रांकण, कविता प्रस्तुति, नृत्य एवं एक्टिंग के क्षेत्र में भी अच्छी प्रतिभा रखती है । डीएवी चिरिया के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रा आराध्या पाठक की प्रस्तुति सराहनीय रहती है। वह बेहतर ज्ञान प्राप्त कर डाक्टर बन, देश की सेवा करना चाहती है । अभी से ही उसे विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय पढ़ने के प्रति विशेष लगाव है। मेधावी एवं मेहनती छात्रा आराध्या पाठक कराटे से विशेष लगाव रखती है। उसने दर्जनों पुरस्कार हासिल की है। उसका मानना है कि कराटे आत्मरक्षा की अछूता विधि है जिसे सबको जानना व सीखना चाहिए।
।डीएवी चिड़िया के प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने मेघावी छात्र अमृता के बढ़ते चरण की प्रशंसा कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई