सामाजिक कार्यकर्ता पितवास मंडल ने अपने जन्म दिवस पर दीनबंध कुष्ठ आश्रम में गरीबों के बीच किया अन्न दान , खिले गरीबों के चेहरे

सामाजिक कार्यकर्ता पितवास मंडल ने अपने जन्म दिवस पर दीनबंध कुष्ठ आश्रम में गरीबों के बीच किया अन्न दान , खिले गरीबों के चेहरे
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता पिटवास मंडल ने अपने जन्म दिन की खुशियों गरीबों के बीच बिताया व उन्हें अन्न दान कर अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पर जादूगोड़ा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण व उनकी टीम की अगुवाई में सामाजिक कार्यकर्ता पिटवास मंडल राखा माइंस रेलवे स्टेशन स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे व उन्हें स्वादिष्ट भोजन परोसा।इधर स्वादिष्ट भोजन पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।इसके पूर्व जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध मंदिर में भिक्षाटन कर अपना गुजरा कर रहे गरीब परिवारों के बीच फल का वितरण किया।इस मौके पिटवास मंडल ने कहा गरीबी के बीच खुशियां मनाने में ज्यादा प्रसन्नता होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुई गरीबों के बीच खुशियां बाटी गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई