चाकुलिया: गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह सात मार्च से, तैयारियां शुरू: 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ भी होगा

चाकुलिया: गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह सात मार्च से, तैयारियां शुरू: 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ भी होगा
—————————————
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नागानल मंदिर के पास स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार चाकुलिया के तत्वावधान में सात मार्च से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गायत्री परिवार द्वारा जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। सात मार्च की सुबह मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी ,शाम पांच बजे से शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा युग संदेश, युग संगीत एवं प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। आठ मार्च को विशिष्ट देव पूजन एवं सहस्त्र वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ,शाम 5 बजे से दीप महायज्ञ एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मया पाड्या द्वारा उद्बोधन का कार्यक्रम होगा। नौ मार्च को प्राण प्रतिष्ठा,24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई