चाकुलिया: पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती मिली विक्षिप्त वृद्ध की लाश

चाकुलिया: पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती मिली विक्षिप्त वृद्ध की लाश
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत अंतर्गत बनकाटी गांव निवासी अनंत सरदार (65) नामक विक्षिप्त वृद्ध का विगत शनिवार की शाम को धुलाभूरी जंगल में एक आकाशिया पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती हुई लाश बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार को थाना के एसआई कविंद्र पोद्दार पुलिस बल के साथ पहुंचे। लाश को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा गया। जानकारी के मुताबिक अनंत सरदार मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। शनिवार सुबह में वे घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।