केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पहुंचे सबर जनजाति के बीच , लगाया स्वास्थय शिविर
जादूगोड़ा : राज्य सरकार के निर्देश पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर सुंदर लाल मार्डी आज शनिवार को मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत सबर जनजाति की बस्ती टुमांग कोचा पहुंचे व उनके बीच स्वास्थ्य शिविर लगाया ।इस स्वास्थय शिविर ने में 156 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त में दवाइया बाटी गई। इस मौके पर केंदाडीह अस्पताल प्रभारी डॉक्टर सुंदर लाल मार्डी , डॉक्टर ज्योति कुमारी,धनंजय गिरी, पिंकलू महतो, जयनंदर ने इस शिविर में हिस्सा लिया।






