*नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़.. 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी*
*नई दिल्ली :* रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है। जानकारी के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुम्भ जाने वाली 2 ट्रेन डिले हुई थी जिसकी वजह से भीड़ ज्यादा हो गई है। हालांकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13-11 पर ये हादसा हुआ है। बता दें, बहुत ज्यादा भीड़ होने के चलते सफोकेशन के चलते कई लोगो के बेहोश होने की भी खबर है। हालांकि दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट भगदड़ से इनकार कर रही है।






