सीआरपीएफ जवानों को लेकर लौट रही मैक्स पिकअप वाहन पलटने से आठ जवान घायल

सीआरपीएफ जवानों को लेकर लौट रही मैक्स पिकअप वाहन पलटने से आठ जवान घायल
चक्रधरपुर।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों को नक्सल विरोधी अभियान से लेकर आ रही एक मैक्स पिकअप वाहन पलट गयी. इस दुर्घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से छह की हालत गंभीर है. सभी जवानों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में चल रहा है. वहीं बाकी जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक मैक्स पिकअप वाहन बुधवार करीब साढ़े बारह बजे सीआरपीएफ 60 बटालियन के करीब 12 जवानोंं को नक्सल विरोधी अभियान एलआरपी से लेकर आ रही थी. इसी दौरान वह असंतुलित होकर पलट गयी, जिससे वाहन में सवार आठ जवान गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इधर सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथल ने रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल जवानों का हालचाल जाना. साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली. घायल जवानों में विकास साहू, सुनील लुगुन, सिशांत बरुवा, निरंजन बेन, ए के टोप्पो, रायकांत पांडे, आर हेंब्रम, सोरेंग गणेश, एस आर सी दास व अन्य शामिल है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।