1001 कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान शुरू

पोटका : हाता के रामगढ़ आश्रम में 57 वां पंचदिवसीय नवम विष्णु यज्ञ एवं अखंड हरी नाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर 1001 कन्याओं का भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस दौरान हाता रामगढ़ आश्रम से विधि विधान के साथ चाईबासा रोड पर स्थित पुलिया के समीप विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर बालिकाओं का एक भव्य कलश यात्रा हाता रामगढ़ आश्रम तक लाया गया जहां यज्ञ वेदी का परिक्रमा कर विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई इस दौरान पंडित दिलीप पांडा ने कहा कि कलयुग में मनुष्यों के कल्याण के लिए विश्व शांति को लेकर नवम विष्णु यज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि यज्ञ से निकलने वाले धुएं से पूरे वातावरण शुद्ध के साथ अच्छी बारिश, फसल एवं रोग से मुक्ति की कामना को लेकर इस यज्ञ का अनुष्ठान हो रहा है। जिसमें सभी लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे वहीं उन्होंने माथा टेक कर क्षेत्र में सुख, शांति,समृद्धि की कामना की इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार,पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो,आंदोलनकारी सुनील महतो,शंकर चंद्र गोप,सुनील कुमार दे,मुखिया सुकलाल सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई