झारखंड में अब शराब की बिक्री सरकार नहीं करेगी.

झारखंड में अब शराब की बिक्री सरकार नहीं करेगी. शराब बिक्री का काम शराब व्यापारी ही करेंगे. दुकानों का आवंटन टेंडर व लॉटरी के जरिये किया जायेगा. ऐसा ही पहले भी होता था. हालांकि इस फैसले से झारखंड में बिकने वाले शराब की कीमत में 5-8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. यह फैसला एक मार्च से लागू हो सकता है.

झारखंड सरकार के ताजा फैसले के मुताबिक शराब बेचने के लिए बनी सरकारी कंपनी झारखंड लिवरेज कारपोरेशन अब सिर्फ थौक में शराब का कारोबार करेगी. खुदरा कारोबार पहले की तरह शराब व्यापारी करेंगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई