बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग और आवागमन में बढ़ती समस्याओं को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग व्यवस्था में एक और बदलाव किया है। यह नया नियम 10 फरवरी से लागू होगा। प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में यात्रियों को 10 मिनट की निःशुल्क पार्किंग सुविधा दी जा रही थी, जिसे अब घटाकर 9 मिनट कर दिया गया है।
वहीं पार्किंग शुल्क 9 मिनट से ऊपर 30 मिनट तक 30 रूपये और उससे ऊपर 120 मिनट तक 40 रूपये होगा। ये शुल्क सिर्फ निजी वाहनों के लिए है। वाणिज्यिक वाहनों के लिए शुल्क अलग होंगे।






