ग्रेजुएट कॉलेज और प्रभात खबर की टीम की तरफ से साइबर सुरक्षा को लेकर एक प्रोग्राम

आज ग्रेजुएट कॉलेज में नेशनल सर्विस स्कीम, ग्रेजुएट कॉलेज और प्रभात खबर की टीम की तरफ से साइबर सुरक्षा को लेकर एक प्रोग्राम आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि एसएसपी किशोर कौशल रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टोकरंसी एपीके फाइल्स के बारे में बहुत ही सरल ढंग से बताया। उन्होंने छात्राओं को सफलता पाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम से दूर रहने को कहा साथ ही साथ उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को ऑनलाइन फ्रेंडशिप से दूर रहने को कहा। बहुत सारी छात्राओं ने साइबर क्राइम से संबंधित अपने-अपने सवाल का जवाब एसपी किशोर कौशल सर से पाया। मंच संचालन एन एस एस यूनिट 2 की वॉलिंटियर राजकुमारी प्रिया ने की। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर व भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा कुमारी ने किया।

Leave a Comment