मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से IPS अधिकारी आर.के. मल्लिक ने की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से IPS अधिकारी आर.के. मल्लिक ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आईपीएस अधिकारी आर.के. मल्लिक ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मल्लिक को उनके सेवा काल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मल्लिक को उनके उज्जवल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि 31 जनवरी को आर.के. मल्लिक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मल्लिक के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की और राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को मान्यता दी। सेवानिवृत्ति के बाद मल्लिक को जीवन के नए अध्याय के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई