गोपाल मैदान में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का कार्यक्रम 16 मार्च कोः काबू दत्ता
बांग्ला भाषा संस्कृति की झलक देखने को मिलेगा
जमशेदपुर। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक आज बिष्टुपुर के एक होटल में की गई जिसमें की कोल्हान के तमाम बांग्ला भाषा के लोग इस बैठक में मौजूद है और हर वर्ष झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का वार्षिक कार्यक्रम किया जाता है जिसको लेकर इस बार तृतीया कार्यक्रम का आयोजन गोपाल मैदान में 16 मार्च को होगा इसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए काबू दत्ता ने कहा कि बंग उत्सव मनाने के लिए आज की बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया जिसमें बांग्ला भाषा संस्कृति का झलक देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में काफी संख्या में बंगभाषियों के शामिल होंने की आशा है।






