आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस बनाने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है इसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर अर्चना सिन्हा ने छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया। राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने छात्राओं को मतदान दिवस के शुरू होने के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुलेखा कुमारी एवं डॉक्टर निशा कोंगारी ,रसायन शास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर अरुंधति डे ,संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डॉ लाडली आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर एनएसएस वॉलिंटियर्स रश्मि, सोनिया टुडू, अनीशा और राजकुमारी प्रिया ने भी अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई