आज दिनांक 25 जनवरी को ग्रेजुएट कॉलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट में नेचर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा निशुल्क मेंटरशिप कार्यक्रम ऑक्सीजन जो कि स्वामी विवेकानंद के विश्व गुरु के रूप में भारत के दृष्टिकोण से प्रेरित है के तहत करियर काउंसलिंग प्रोग्राम हाइब्रिड मोड में किया गया।

आज दिनांक 25 जनवरी को ग्रेजुएट कॉलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट में नेचर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा निशुल्क मेंटरशिप कार्यक्रम ऑक्सीजन जो कि स्वामी विवेकानंद के विश्व गुरु के रूप में भारत के दृष्टिकोण से प्रेरित है के तहत करियर काउंसलिंग प्रोग्राम हाइब्रिड मोड में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर कविता परमार शिक्षाविद् एवं जिला पार्षद रही। यह कार्यक्रम ग्रेजुएट कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ अर्चना सिन्हा के अध्यक्षता में हुई। भौतिक विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा कुमारी द्वारा अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ देकर किया गया। डॉक्टर कविता परमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए खुद से आगे बढ़ना होगा ,महिलाओं को कहीं सीमित नहीं रहना है। कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर अर्चना सिन्हा ने कहा कि यह करियर काउंसलिंग सेशन छात्राओं की कैरियर संबंधित समस्याओं को दूर करेगी। ऑनलाइन माध्यम में वक्ता के रूप में राजीव झा और पल्लवी साहू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जंतु विज्ञान की प्रोफेसर फरजाना, वनस्पति शास्त्र की प्रोफेसर डॉक्टर नम्रता, ऑक्सीजन टीम की सदस्य मंजू सिंह, अमरेंद्र, नेहा कुमारी उपस्थित थे। इस इंटरएक्टिव सेशन मे काफी संख्या में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने करियर से संबंधित सवाल पूछे। स्वागत भाषण डॉक्टर सुलेखा कुमारी तथा मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्वेता शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई