ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी को बीएड के शिक्षक ने ज्ञापन सौपा

ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी को बीएड के शिक्षक ने ज्ञापन सौपा
आज ग्रेजुएट महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी को बीएड के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं ने अनुबंध विस्तार एवं वेतन बढ़ोतरी के लिए ज्ञापन सौपा. सभी बीएड विभाग के शिक्षक ने कहा कि हम लोगों का अनुबंध विस्तार 6 महीना से नहीं हुआ है और 3 महीना से वेतन भी नहीं मिला है. जिससे घर की आवश्यक वस्तुएं खरीदने में भी संकट हो रही है. अतः आपसे निवेदन है, कि कुलपति महोदय से आग्रह कर जल्द से जल्द अनुबंध विस्तार करने को कहें. हम लोग कई बार चाईबासा एवं उच्च पदाधिकारी तक इसकी सूचना देते रहे हैं. लेकिन इसका कोई प्रतिफल नहीं मिला. अब हम लोग मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. ताकि हमारी पीड़ा को सभी लोग जान सके. मिलने वालों में डॉ विशेश्वर यादव, डॉ अपराजिता, डॉ पूनम ठाकुर, डॉ जया शर्मा, डॉ मीनू, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो प्रीति सिंह, प्रो दीपिका कुजूर एवं अन्य शिक्षिकाएं शामिल थी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई