BCCL का क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BCCL का क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद में BCCL मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने BCCL के स्थापना डिपार्टमेंट में कार्यरत क्लर्क प्रणय सरकार को सात हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि क्लर्क प्रणय सरकार एक कर्मचारी से भविष्य निधि (पीएफ) की राशि ट्रांसफर करने के एवज में 14 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वहीं, उक्त कर्मी ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। मामले के सत्यापन के बाद आज सीबीआई की टीम ने घूस की पहली किस्त सात हजार रुपये लेते क्लर्क प्रणय सरकार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान