जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के छोटे भाई संतोष सिंह कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया, बताया जा रहा है कि संतोष सिंह तीन दिन बाद बहन की शादी थी, संतोष सिंह बहन कि शादी का कार्ड बाट कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने मानगो गुरुद्वारा रोड में उन पर अपराधियों ने संतोष सिंह पर गोलियां चलाने लगे, जिसके बाद संतोष सिंह अपनी जान बचाने के लिए स्कूटी छोड़ भागने लगे, पीछे से दौड़ते हुए अपराधी गली में ताबड़तोड़ गोली चला रहे थे, तभी एक घर में संतोष सिंह जान बचाने के लिए घूस गए, पीछे से अपराधी भी घर में घुसकर उसे गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही संतोष सिंह की मौत हो गई, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, डीएसपी, सिटी एसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए, घटनास्थल से गलियों में कई खोखे बरामद किए गए, बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के चलते यह घटना कौन जम दिया गया है, कितने अपराधी थे वो तो आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिवार के लोग भी घटना का बदला लेने की बात कर रहे हैं, फिलहाल घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं l






