दो महीने से चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का तीसरी बार भूमि पूजन करने का हुआ विरोध।

दो महीने से चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का तीसरी बार भूमि पूजन करने का हुआ विरोध।
विगत दो महीने से अधिक समय से ईचागढ़ विधानसभा के आसानबनी से लेकर जुगसलाई विधानसभा के डांगा तक एन एच 33 अंतर्गत एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज गति से चल रहा है निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं स्लैग और फ्लाई एस डस्ट गिराए गए जिससे लगभग दो महीना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को धूल, जाम और दुर्घटना का दंश झेलना पड़ रहा है लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर का काम बहुत ही सुंदर और कारगर है जिससे न केवल मानगों को जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि प्रदूषण , दुर्घटना सभी में विराम लगेगा । स्थानीय दुकानदारों में रोष इस बात का है कि जब दो महीने पूर्व से एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज रफ्तार से चल रहा है तो अचानक तीसरी बार भूमि पूजन करना समझ से परे हैं लोगों का कहना है कि केवल शिलापट्ट में अपना नाम जड़ित करवाने के चलते बार बार शिलान्यास के नाम में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है जो सीधे-सीधे जनता के जेब का पैसा है ।
विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई