राजनगर :गोविंदपुर पंचायत में पंचायत के मुखिया सानो राम टुडू के करकमलों से वृद्ध जनों के बीच किया गया कंबल वितरण।
हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गोविंदपुर पंचायत में पंचायत के मुखिया सानो राम टुडू के करकमलों से क्षेत्र के वृद्ध जनों के बीच कंबल वितरण किया गया। मुखिया श्री टुडू के कथन के अनुसार पंचायत के प्रति वार्ड दस-दस कंबल प्राप्त हुआ था , जो लगभग वितरण कर दिया गया है। छुटे हुए वृद्ध जनों को अगले दिन पूरा कर दिया जाएगा। वितरण में बनकाटी गांव के दो वार्ड का बीस, रुतडीह के दस, अमलटोला के सात, बोंगडान्डु के दस, खोकरो के चार और खैरबानी के छः वृद्ध जनों को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरवावाँ के तत्वावधान से गोविंदपुर पंचायत के पी एल वी रवि कांत भकत के द्वारा विधिक सेवा से संबंधित कानूनी जानकारी, नव भारत भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पंद्रह साल से ऊपर के अल्प साक्षर, निरक्षर, तथा छिजित महिला पुरुषों को साक्षर करने का नियम पर चर्चा किया गया। साथ में सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को सूचित करने के लिए कहा गया। इस उपलब्ध में मुखिया सानो राम टुडू के अलावा पंचायत सचिव गंगाधर सतपति, निमाई महतो ग्राम प्रधान रुतडीह, राजाराम टुडू, ग्राम प्रधान अमलटोला, चुनुराम बास्के, बोंगडान्डु, रूपरानी महतो, वार्ड मेंबर रुतडीह, प्रतिमा महतो, वार्ड मेंबर बहकाटी, दोनबन्धु महतो वार्ड मेंबर बहकाटी, कपरा सोरेन, सदस्य सकाम आजीविका महिला मंडल, बोंगडान्डु, पिंकी रजक, सदस्य आदिम मार्शल आजीविका सखी मंडल, डान्डु, सोनामनी हेम्ब्रम, सदस्य, झुड़ उमूल आजीविका सखी मंडल, बहादुर गंज,
मंगला महतो, सदस्य, माँ संतोषी महिला समिति, जामबनी, प्रमिला महतो, सदस्य माँ मनसा महिला समिति, जामबनी, गुरुबारी टुडू, सदस्य समाज सुसार महिला समिति, अमलाटोला, एवं सलमा टुडू, सदस्य, बिदु चंदन आजीविका सखी मंडल तथा साथ टी सी एफ फेलो अरूप सरदार, नागार्जुन हांसदा और पियो मुर्मू उपस्थित थे।






